Skip to main content

Posts

Compassionate King| दयालु राजा

दयालु राजा ( Compassionate King) भावनगर के राजा एक बार गर्मियों के दिनों में अपने आम के बागों में आराम कर रहे थे और वह बहुत ही खुश थे की उनके बागों में बहुत अच्छे आम लगे थे और ऐसे ही वो अपने खयालों में खोये हुए थे । तब वहाँ से एक ग़रीब किसान गुज़र रहा था और वह बहुत भूखा था, उसका परिवार पिछले दो दिन से भूखा था तो उसने देखा की क्या मस्त आम लगे है अगर मैं यहाँ से कुछ आम तोड़ कर ले जाऊँ तो मेरे परिवार के खाने का बंदोबस्त हो जाएगा  । यह सोच कर वह उस बाग़ में घुस गया उसे पता नहीं था की इस बाग़ में भावनगर के राजा  आराम कर रहे हैं  वो तो चोरी छुपे घुसते ही एक पत्थर उठा कर आम के पेड़ पे लगा दिया और वह पत्थर आम के पेड़ से टकराकर सीधा राजाजी के सर पे लगा  । राजाजी का पूरा सर खून से लत पथ हो गया और वो अचानक हुए हमले से अचंभित थे और उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा था की आखिर उनपर हमला किसने किया  । राजा ने अपने सिपाहियों को आवाज़ दी तो सारे सिपाही दोड़े चले आयें और राजाजी का यह हाल देख उन्हें लगा की किसी ने राजाजी पे हमला किया है तो वह बागीचे के चारों तरफ आरोपी को ढूढ़न...

Warren Buffett Quotes in Hindi

Warren Buffett Quotes in Hindi जोखिम तब होता है जब आपको पता नही होता है कि आप क्या कर रहे हैं.  जिस प्रतिष्ठा को बनाने में 20 साल लग जाते हैं उसे बर्बाद करने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं. यदि आप इस बारे में सोचते हैं, तो आप चीजों को अलग तरीके से करते हैं.  The Stock Market is designed to transfer money from the Active to the Patient.  आज का निवेशक गये हुए कल की बढ़त से फायदा नहीं कमाता.  You’ve gotta keep control of your time, and you can’t unless you say no. You can’t let people set your agenda in life.  हमारी पसंदीदा होल्डिंग पीरीयड है- हमेशा के लिए.  बाज़ार के उतार-चढाव को अपना मित्र समझिये ; दूसरों की मूर्खता से लाभ उठाइए , उसका हिस्सा मत बनिए.  एक शानदार कम्पनी को उचित कीमत पर खरीदना एक उचित कम्पनी को शानदार कीमत पर खरीदने से कहीं बेहतर है.  मैं ७ फुट के अवरोध को पार करने की नहीं सोचता: मैं १ फुट का अवरोध ढूंढता हूँ जिसे मैं पार कर सकूँ.  Not doing what we love in the name of greed is very poor management of our live...

Taste of salt - Motivational Story In Hindi

नमक का स्वाद एक बार एक परेशान और निराश व्यक्ति अपने गुरु के पास पहुंचा और बोला – “गुरूजी मैं जिंदगी से बहुत परेशान हूँ| मेरी जिंदगी में परेशानियों और तनाव के सिवाय कुछ भी नहीं है| कृपया मुझे सही राह दिखाइये|” गुरु ने एक गिलास में पानी भरा और उसमें मुट्ठी भर नमक डाल दिया| फिर गुरु ने उस व्यक्ति से पानी पीने को कहा| उस व्यक्ति ने ऐसा ही किया| गुरु :- इस पानी का स्वाद कैसा है ?? “बहुत ही ख़राब है” उस ब्यक्ति ने कहा| फिर गुरु उस व्यक्ति को पास के तालाब के पास ले गए| गुरु ने उस तालाब में भी  मुठ्ठी भर नमक डाल दिया फिर उस व्यक्ति से कहा – इस तालाब का पानी पीकर  बताओ की कैसा है| उस व्यक्ति ने तालाब का पानी पिया और बोला – गुरूजी यह तो बहुत ही मीठा है| गुरु ने कहा – “बेटा जीवन के दुःख भी इस मुठ्ठी भर नमक के समान ही है| जीवन में दुखों की मात्रा वही रहती है – न ज्यादा न कम| लेकिन यह हम पर निर्भर करता है कि हम दुखों का कितना स्वाद लेते है| यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपनी सोच एंव ज्ञान को गिलास की तरह सीमित रखकर रोज खारा पानी पीते है या फिर तालाब की तरह बनकर मीठा पा...

David and Goliath in Hindi

डेविड और गोलिएथ की कहानी किसी गाँव में गोलिएथ नामक दैत्य बार-बार आकर वहां के निवासियों को खा जाता था. एक दिन गाँव में डेविड नामक 15 वर्षीय गड़रिया अपने मित्र से मिलने के लिए आया. उसने अपने मित्र से पूछा – “तुम सभी मिलकर उस दैत्य का सामना क्यों नहीं करते?” भयभीत मित्र ने डेविड से कहा – “लगता है कि तुमने अभी गोलिएथ को देखा नहीं है. वह इतना विशाल है कि हम उसे मार नहीं सकते!” डेविड ने कहा – “अच्छा! यदि वह वाकई बहुत विशाल है तो इतना निश्चित है कि उसपर लगाया गया निशाना चूक नहीं सकता”. और कहते हैं कि डेविड ने एक दिन गोलिएथ पर गुलेल से निशाना साधकर उसे गिरा दिया और पलक झपकते ही उसे अपनी तलवार से मार दिया. इस कहानी में डेविड की शारीरिक शक्ति नहीं बल्कि उसके नज़रिए ने उसे गोलिएथ पर विजय दिलाई.

Henry David Thoreau Quotes In Hindi

हैनरी डेविड थोरो (Henry David Thoreau) - Hindi Quotes अमेरिकन कवि, निबंधकार, दार्शनिक और इतिहासकार. उन्हें सबसे ज्यादा अपनी किताब वोल्ड़ेन के लिए जाना जाता है. इसमे प्रकृति के बीच साधे जीवन गुजारने पर जोर है. इसके अलावा उनका लेख रजिस्टेंस टू सिविल गोवेर्मेंस भी काफी चर्चित है. यह शासन की नाइंसाफियों के खिलाफ है. जन्म: 1817 निधन: 1862 किताबों में दुनिया की दौलतभरी  है और पिढियों और देशों के लिए सबसे बड़ी धरोहर से कम नहीं होती. ध्यान से देखें तो हर बदलाव एक चमत्कार है, और हर पल एक बदलाव, एक चमत्कार हो रहा है. यह नजरिए की बात है. जो आपके सामने हो रहा है वह महत्वपूर्ण है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे देखते हैं. इंसान को प्यार, पैसा और शोहरत से ज्यादा सच की जरूरत होती है यही उसे हर स्थिति में काम आता है. कई बार चीजें नहीं बदलती, हम बदल जाते हैं और हमारे देखने का नजरिया बदल जाता है. लोग कुछ बनना चाहते हैं, कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन कुछ करना नहीं चाहती. हर पिढी पुरानी फैशन पर हंसती है लेकिन नए फैशन का इमानदारी से धर्म मानकर पा...

Change Yourself

खुद को बदलें (To read this article in English please Click Here) एक इंसान को अपना नाम बहुत प्यारा होता है इसलिए लोगों का नाम याद रखना सीखें. कभी भी दूसरों के सुख दुख में साथ देने का मौका ना गवाएं. मित्रों की ताकत बनें ताकि वह आपसे आकर्षित हो. स्वयं में रुचि पूर्ण गुण उत्पन्न करें ताकि लोग आपके साथ रहना और काम करना पसंद करें. "ज्ञान ताकत होती है" अपने कार्य में निपुण बने. सही नजरिया उत्पन्न करें क्योंकि आपके कार्य की सफलता आपके नजरिए पर निर्भर करती है. जो चीज आपको नकारात्मकता की ओर ले जाए उसे सकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करें. अपनी कल्पना में खुद को सफलता प्राप्त करते हुए देखें. तनावपूर्ण स्थितियों से खुद को बचाएं क्योंकि तनावपूर्ण स्थितियों में मनुष्य ठीक से नहीं सोच पाता. लोगों की पसंद करने का प्रयास करें. जब तक कि आप सच में ऐसा ना करने लग जाए.

समस्या में ही हल होता है (SHAKE OFF YOUR PROBLEMS)

समस्या में ही हल होता है (To read this article in English please Click Here) एक बार एक आदमी का गधा एक गहरे गड्ढे में गिर गया. अनेक कोशिशों के बाद भी वह उस गधे को निकाल नहीं पाया इसलिए उसने उस गधे को जिंदा ही दफन करने का विचार किया. बहुत दुख के साथ उसने गधे के ऊपर मिट्टी डाली. गधे को मिट्टी का भार महसूस होने पर उसने अपने ऊपर से मिट्टी झाड दी और उस पर चढ़ गया. आदमी ने और मिट्टी डाली तो गधा फिर मिटटी आधार पर उस पर चढ़ गया. आदमी जितनी मिट्टी के डालता गधा उसे झाड़ पर उतना ही ऊपर आ जाता. दोपहर होने तक वह गधा बाहर निकल कर घास के मैदान में घास चढ़ने लगा. यदि हम अपने जीवन की समस्याओं को झाड़ कर उस पर चढ़ जाएं तो हमें भी हरे घास के मैदान दिखने लगेंगे.  हमें भी समस्याओं में ही उसका हल मिल जाएगा.