Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Crow and peacock hindi story

कौआ चला मोर बनने

एक कौए ने बहुत सारे मोर पंख इकट्ठे किए और उन्हें अपने शरीर पर लगा लिए।  उसे अपना नया रूप बहुत अच्छा लगा और उसने निश्चय किया कि अब वह कौओं के साथ नहीं, बल्कि मोरों के साथ रहेगा।  इसके बाद वह अपने पुराने साथियों का तिरस्कार करके वहाँ से चला गया और मोरों के झुंड में मिलने की कोशिश करने लगा।  हालांकि, मोरों ने तुरंत पहचान लिया कि उनके बीच में एक कौआ आ गया है।  उन्होंने अपनी चाँचों से नोच-नोंचकर कौर के तन पर लगे मोर पंख नोच डाले और उसका मजाक उड़ाने लगे।  अपमानित और दुखी कौआ भारी मन से अपने घर वापस लौट आया।  सारे सादी कौए सिर हिलाते उसके पास आ पहुंचे और कहने लगे, "तुम बहुत ही बुरे जीव हो! अगर तुम अपने ही पंखों से संतुष्ट रहते तो तुम्हें दूसरों से इस तरह का अपमान नहीं सहना पड़ता।"