समस्या में ही हल होता है
एक बार एक आदमी का गधा एक गहरे गड्ढे में गिर गया. अनेक कोशिशों के बाद भी वह उस गधे को निकाल नहीं पाया इसलिए उसने उस गधे को जिंदा ही दफन करने का विचार किया.
बहुत दुख के साथ उसने गधे के ऊपर मिट्टी डाली. गधे को मिट्टी का भार महसूस होने पर उसने अपने ऊपर से मिट्टी झाड दी और उस पर चढ़ गया. आदमी ने और मिट्टी डाली तो गधा फिर मिटटी आधार पर उस पर चढ़ गया.
आदमी जितनी मिट्टी के डालता गधा उसे झाड़ पर उतना ही ऊपर आ जाता.
दोपहर होने तक वह गधा बाहर निकल कर घास के मैदान में घास चढ़ने लगा.
यदि हम अपने जीवन की समस्याओं को झाड़ कर उस पर चढ़ जाएं तो हमें भी हरे घास के मैदान दिखने लगेंगे.
हमें भी समस्याओं में ही उसका हल मिल जाएगा.

very nice story, thanks for sharing
ReplyDeleteNice story ☺️
ReplyDelete