हैनरी डेविड थोरो (Henry David Thoreau) - Hindi Quotes
अमेरिकन कवि, निबंधकार, दार्शनिक और इतिहासकार. उन्हें सबसे ज्यादा अपनी किताब वोल्ड़ेन के लिए जाना जाता है. इसमे प्रकृति के बीच साधे जीवन गुजारने पर जोर है. इसके अलावा उनका लेख रजिस्टेंस टू सिविल गोवेर्मेंस भी काफी चर्चित है. यह शासन की नाइंसाफियों के खिलाफ है.
जन्म: 1817
निधन: 1862
- किताबों में दुनिया की दौलतभरी है और पिढियों और देशों के लिए सबसे बड़ी धरोहर से कम नहीं होती.
- ध्यान से देखें तो हर बदलाव एक चमत्कार है, और हर पल एक बदलाव, एक चमत्कार हो रहा है. यह नजरिए की बात है.
- जो आपके सामने हो रहा है वह महत्वपूर्ण है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे देखते हैं.
- इंसान को प्यार, पैसा और शोहरत से ज्यादा सच की जरूरत होती है यही उसे हर स्थिति में काम आता है.
- कई बार चीजें नहीं बदलती, हम बदल जाते हैं और हमारे देखने का नजरिया बदल जाता है.
- लोग कुछ बनना चाहते हैं, कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन कुछ करना नहीं चाहती.
- हर पिढी पुरानी फैशन पर हंसती है लेकिन नए फैशन का इमानदारी से धर्म मानकर पालन करती है.
- नदियां और झील धरती की सबसे सुंदर और कीमती चीजें हैं. यह धरती की आंखें हैं प्रकृति को देखने वाला अपनी गहराई को भी जान जाता है.
- प्रकृति हमारी कमजोरीयों और खूबियोंके साथ तालमेल बना लेती है.
- सभी तरह की लग्जरी और सुविधाओं के सम्मान के साथ सच्चे समझदार लोग अधिक सादा जीवन जीते हैं और कम से कम चीजों में काम चलाते हैं.
- कोई अपने बारे में क्या सोचता है इस इसी बात पर उसका भविष्य और तकदीर निर्भर करती है.
- सोचने और काम करने वाला हमेशा अकेला होता है, उसे वहीं रहने देना चाहिए जहां वह है.
- यह समझदारी की निशानी है कि वह तयशुदा चीज नहीं करती.
- अपने सपनों की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ो, यही सफलता और खुशी पाने का जरिया है. जिस तरह के जीवन की आपने कल्पना की है, वहां तक आत्मविश्वास ही ले जा सकता है.
- मुझे अकेला रहना पसंद है, एकांत से अच्छा कोई साथी कभी नहीं मिला.
- दुनिया कल्पनाओं का केनवास है.
- जीवन के प्रति मेरा सबसे बड़ा हुनर यह है कि मुझे बहुत कुछ चाहिए पर कम मात्रा में.
- अपने बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए. हो सकता है कोई आपको आपसे ज्यादा जानता हो.
- अगर कोई व्यक्ति अपने साथी के साथ कदम नहीं मिला पा रहा है तो इसकी वजह यह हो सकती है कि वह किसी और की ताल पर चल रहा हो.
- जीवन की अधिकांश लग्जरी और सुविधाजनक चीजें मेरी नजर में ना सिर्फ गैर जरुरी होती है, बल्कि इनसे मानवीय मूल्यों के विकास में बाधा भी पैदा होती है.

Comments
Post a Comment