Skip to main content

Posts

Henry David Thoreau Quotes In Hindi

हैनरी डेविड थोरो (Henry David Thoreau) - Hindi Quotes अमेरिकन कवि, निबंधकार, दार्शनिक और इतिहासकार. उन्हें सबसे ज्यादा अपनी किताब वोल्ड़ेन के लिए जाना जाता है. इसमे प्रकृति के बीच साधे जीवन गुजारने पर जोर है. इसके अलावा उनका लेख रजिस्टेंस टू सिविल गोवेर्मेंस भी काफी चर्चित है. यह शासन की नाइंसाफियों के खिलाफ है. जन्म: 1817 निधन: 1862 किताबों में दुनिया की दौलतभरी  है और पिढियों और देशों के लिए सबसे बड़ी धरोहर से कम नहीं होती. ध्यान से देखें तो हर बदलाव एक चमत्कार है, और हर पल एक बदलाव, एक चमत्कार हो रहा है. यह नजरिए की बात है. जो आपके सामने हो रहा है वह महत्वपूर्ण है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे देखते हैं. इंसान को प्यार, पैसा और शोहरत से ज्यादा सच की जरूरत होती है यही उसे हर स्थिति में काम आता है. कई बार चीजें नहीं बदलती, हम बदल जाते हैं और हमारे देखने का नजरिया बदल जाता है. लोग कुछ बनना चाहते हैं, कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन कुछ करना नहीं चाहती. हर पिढी पुरानी फैशन पर हंसती है लेकिन नए फैशन का इमानदारी से धर्म मानकर पा...

Change Yourself

खुद को बदलें (To read this article in English please Click Here) एक इंसान को अपना नाम बहुत प्यारा होता है इसलिए लोगों का नाम याद रखना सीखें. कभी भी दूसरों के सुख दुख में साथ देने का मौका ना गवाएं. मित्रों की ताकत बनें ताकि वह आपसे आकर्षित हो. स्वयं में रुचि पूर्ण गुण उत्पन्न करें ताकि लोग आपके साथ रहना और काम करना पसंद करें. "ज्ञान ताकत होती है" अपने कार्य में निपुण बने. सही नजरिया उत्पन्न करें क्योंकि आपके कार्य की सफलता आपके नजरिए पर निर्भर करती है. जो चीज आपको नकारात्मकता की ओर ले जाए उसे सकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करें. अपनी कल्पना में खुद को सफलता प्राप्त करते हुए देखें. तनावपूर्ण स्थितियों से खुद को बचाएं क्योंकि तनावपूर्ण स्थितियों में मनुष्य ठीक से नहीं सोच पाता. लोगों की पसंद करने का प्रयास करें. जब तक कि आप सच में ऐसा ना करने लग जाए.

समस्या में ही हल होता है (SHAKE OFF YOUR PROBLEMS)

समस्या में ही हल होता है (To read this article in English please Click Here) एक बार एक आदमी का गधा एक गहरे गड्ढे में गिर गया. अनेक कोशिशों के बाद भी वह उस गधे को निकाल नहीं पाया इसलिए उसने उस गधे को जिंदा ही दफन करने का विचार किया. बहुत दुख के साथ उसने गधे के ऊपर मिट्टी डाली. गधे को मिट्टी का भार महसूस होने पर उसने अपने ऊपर से मिट्टी झाड दी और उस पर चढ़ गया. आदमी ने और मिट्टी डाली तो गधा फिर मिटटी आधार पर उस पर चढ़ गया. आदमी जितनी मिट्टी के डालता गधा उसे झाड़ पर उतना ही ऊपर आ जाता. दोपहर होने तक वह गधा बाहर निकल कर घास के मैदान में घास चढ़ने लगा. यदि हम अपने जीवन की समस्याओं को झाड़ कर उस पर चढ़ जाएं तो हमें भी हरे घास के मैदान दिखने लगेंगे.  हमें भी समस्याओं में ही उसका हल मिल जाएगा.

बन्दर और मूंगफलिया (Inspirational Story)

बन्दर और  मूंगफलिया एक बार एक बन्दर जंगल में घूम रहा था. तभी अचानक उसने रास्ते में एक लोहे का Box देखा. वो कुछ देर तक दूर से उसे देखता रहा, फिर अचानक वो उस Box के पास गया. उसने देखा उस Box में एक छोटा सा छेद है. उसने उस छेद में झाँक के देखा तो उसे उस Box में उसे बहुत सारी मूंगफलिया (Peanuts) दिखी. उसने उस छेद में अपना हाथ डाला और अपनी मुठ्ठी में, जितनी हो सकती थी उतनी मूंगफलिया भर ली. वो बन्दर  मूंगफलियों से भरा हाथ उस छेद से बहार निकालने की बहुत कोशिश करने लगा पर वो अपना हाथ नहीं निकाल पा रहा था. ऐसा इसलिए था क्यूकि वो छेद सिर्फ इतना ही बड़ा था की उसमे से खाली हाथ तो बाहर आ सकता था परन्तु बंद मुठ्ठी निकलने लायक नहीं. तभी कुछ देर बाद झाडियों में छिपे सभी शिकारी बहार आये और उसकी तरफ बढ़ने लगे. अब ये बन्दर का फैसला था कि वो मूंगफलियों का लालच छोड़ दे और आज़ाद हो जाए या फिर अपनी मुठ्ठी बंद रखे और पकड़ा जाए. लेकिन बन्दर ने अपना लालच नहीं छोड़ा और पकड़ा गया. दोस्तों हम सभी कही न कही इस बन्दर की तरह ही किसी न किसी लालच में अटक जाते हैं और यही लालच...